Exclusive : जिसकी गाड़ी E-20 से खराब हुई है वो डीलर और मिनिस्ट्री में शिकायत करे, जांच के बाद हम देंगे राहत- नितिन गडकरी
क्या एथेनॉल मिलाने से पेट्रोल कारों का इंजन खराब होता है? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावों को खारिज करते हुए शिकायत, जांच और राहत पर बड़ा बयान दिया. आज तक की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह के साथ खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने एथेनॉल उत्पादन और उसमें शेयर को लेकर लग रहे आरोपों पर पर भी बेबाकी से जवाब दिया. पढ़ें पूरा इंटरव्यू.
ADVERTISEMENT

एथेनॉल ब्लेंडिंग और बेटों के बिजनेस पर गडकरी ने खुलकर की बात.
एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल E 20 को लेकर देशभर में हलचल है. सोशल मीडिया पर तरह-मरह के वीडियो और आरोपों के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने Aaj Tak से खास बातचीत में बड़ा ऐलान किया है. नितिन गडकरी ने कहा है कि जो गाड़ियां E-20 पेट्रोल की वजह से खराब हुईं हैं उन्हें मंत्रालय से राहत मिलेगी. उन्होंने ये भी कहा- ''देश में करीब 1,500 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता है. इसमें हमारा शेयर 0.07 फीसदी का है. इतनी छोटी हिस्सेदारी में हमें कोई विशेष आर्थिक लाभ मिलने का सवाल ही नहीं है.''
