Finance Alert : कहीं लूट न लें आपको क्विक लोन Apps, पैसे देकर धमकाते हैं और करते हैं तगड़ी वसूली

Personal Finance की इस सीरीज में हम आपको ऐसे एप्स और इनके वादे के साथ हकीकत के बारे में बताने जा रहे हैं. ये फर्जी लोन ऐप्स पहले तो आसान कर्ज़ का झांसा देते हैं, फिर मनमानी शर्तों के साथ ब्याज दर वसूलते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो लोग बैंक या रिश्तेदारों से मदद मांगने के बजाय क्विक लोन ऐप्स की तरफ भागते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि बैंक से लोन लेने पर वो दस्तावेजों और नियमों में फंसाकर देर कर देंगे या लोन देने से मना कर देंगे. वहीं रिश्तेदारों से मांगने में शर्म-संकोच आड़े आती है. मसलन लोग ऐसे एप्स पर भरोसा कर लेते हैं जो मिनटों में लोन देने का वादा करते हैं.