बेटी की पढ़ाई के लिए चुटकी में जुटेगा 27 लाख, LIC की इस स्कीम में रोजाना लगाने होंगे 121 रुपए
LIC Kanyadan Policy vs Sukanya Samriddhi Yojana : बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार की सुकन्या धन योजना के साथ ही LIC की कन्यादान योजना भी काफी प्रचलित है. Personal Finance की इस सीरीज में हम आपको कन्यादान योजना की डिटेल बताने के साथ SSY से तुलना कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अर्पिता यादव.
LIC Kanyadan Policy: बिटिया की पढ़ाई और शादी को लेकर हर माता-पिता निवेश करते हैं. सरकारी योजना सुकन्या धन (SSY) में निवेश की सीमा है. तेजी से बढ़ती महंगाई को बीट करने के लिए एक योजना में पैसे निवेश कर इंतजार करने की बजाय माता-पिता को दूसरी योजनाओं में भी पैसे लगा रहे हैं, ताकि भविष्य में बिटिया की पढ़ाई और शादी के भारी भरकम खर्च के लिए बड़ा फंड जुट जाए. इसमें ये तय करना भी जरूरी है कि जिस योजना में पैसे लगा रहे हैं वो कितना सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला है. कितना फायदे का सौदा है वो?
