Gold-Silver price: जौहरी बाजार में बड़ा धमाका, सोने ने ऑल टाइम हाई प्राइस क्रॉस कर बनाया रिकॉर्ड, चांदी भी उछली
Gold-Silver rate today: करीब 2,913 रुपए के उछाल के साथ सोने का भाव आल टाइम हाई से ऊपर हो गया है. इससे पहले 3 अप्रैल को यह 91,205 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई रेट पर पहुंच गया था.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
इस कारोबारी सप्ताह के आखिर में सोने-चांदी के रेट में बड़ा धमाका हो गया है. एक तरफ सोना अपने ऑल टाइम हाई प्राइस के रिकॉर्ड को भी क्रॉस कर गया है, वहीं चांदी के भाव में भी बड़ा उछाल देखा गया है. कुल मिलाकर सोने-चांदी में निवेश करने वालों की तो निकल पड़ी है. वहीं आज का ताजा भाव देखकर ज्वैलरी खरीदारों के पसीने छूट गए हैं.
