Gold-Silver Price Update: सोने हुआ धड़ाम, चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, ज्वैलरी खरीदारों की हो गई बल्ले-बल्ले
Gold-Silver Price rate: सोने और चांदी के भाव ने सबको चौंका दिया है. अप्रैल के शुरूआत में सोने के भाव ने बड़ी छलांग लगाई, लेकिन जल्द ही सोने-चांदी का रेट औंधे मुंह गिर गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: प्रतीकात्मक
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
3 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर 91205 रु. प्रति 10 ग्राम पर था.
8 अप्रैल तक ये भाव गिरकर 88306 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है.
सोने-चांदी के रेट में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली है. कारोबारी सत्र के दूसरे दिन बाजार खुलते ही सोने के रेट में 95 रुपए और चांदी में 800 रुपए के करीब गिरावट दर्ज की गई है. पिछले करोबारी सत्र में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. 3 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 91205 रुपए हो गया था. इससे तुलना करें तो अब तक 2900 के करीब सोने का भाव गिरा है. वहीं चांदी पिछले एक हफ्ते में 10 हजार रुपए से भी ज्यादा सस्ती हो गई है.
