Gold-Silver Price Update: सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, आज का लेटेस्ट प्राइस जानकर रह जाएंगे दंग

Gold-Silver Price Rate: सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट ने एक तरफ निवेशकों को टेंशन में डाल दिया है वहीं खरीदारों की बल्ले-बल्ले हो गई है. सोना 3000 और चांदी 5000 रुपए तक सस्ती हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है. एक तरफ शेयर मार्केट की हालत खस्ता है वहीं दूसरी तरफ तेजी से बढ़ रहे सोने-चांदी का भाव भी सोमवार को औंधे मुंह गिर गया है. अभी तक देखा जा रहा था कि शेयर बाजार के गिरने के बावजूद सोने का दाम आसमान छूता जा रहा था. निवेशक सोने की तरफ बढ़ रहे थे. इस कारोबारी सत्र के पहले ही दिन 24 कैरेट सोने का भाव 3000 रुपए तक गिर गया है. वहीं चांदी का करीब 5000 रुपए तक सस्ती हो गई है.