Gold price crash : सोने की कीमतें में रिकॉर्डतोड़ गिरावट के संकेत, पहुंच सकता है 55000 के करीब, जानें ये लेटेस्ट अपडेट
मॉर्निंग स्टार नाम की अमेरिकी फाइनेंशियल कंपनी के मार्केट एक्सपर्ट जॉन मिल्स का दावा है कि सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,080 डॉलर प्रति औंस से घटकर 1,820 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
अभी तक सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं. निवेशकों के लिए ये शानदार दौर रहा है, लेकिन आम खरीदारों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ा है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया. लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जल्द ही सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है.
