Gold-Silver Price: सोने ने रचा इतिहास, ₹1 लाख पार कर बना लखटकिया, सवा लाख तक पहुंचने का दावा
Gold-Silver Price update: सोने के रेट ने इस कारोबारी सप्ताह में इतिहास रच दिया. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब तक अमेरिका और चाइना के बीच व्यापारिक तनाव खत्म नहीं होता तब तक इसमें उछाल देखा जा सकता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
सोने के भाव में ऐतिहसिक उछाल देखने को मिला है. इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत ही सोने के दाम के ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसने इतिहास रच दिया. फिलहाल सोने के भाव में गिरावट होने की संभावना नहीं दिख रही है. विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs का दावा सच होता दिख रहा है. यही हाल रहा तो सोना एक लाख 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचकर नया कीर्तिमान बनाएगा.
