शेयर बाजार का सता रहा डर तो Gold ETF में करें निवेश, 10 हजार लगाकर बन सकते हैं करोड़पति
Personal Finance: जीरोधा (Zerodha) के CEO नितिन कामत ने एक ट्वीट कर Gold ETF में निवेश की वकालत भी की है. कामत का कहना है कि साल 2000 से अब तक (2025 तक) गोल्ड ने Nifty 50 की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
उठते-गिरते शेयर बाजार में अनिश्चितता का दौर बना हुआ है. निवेशक परेशान हैं कि क्या करें. SIP में निवेश करने वाले भी अनिश्चितता के दौर में डरे हुए हैं. अब सवाल ये है कि कहां निवेश करें कि मुनाफा भी धमाकेदार हो और शेयर बाजार गिरने जैसा निगेटिव रिटर्न का रिस्क भी कम हो. ऐसे में Gold ईटीएफ (Gold Exchange Traded Fund) निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न वाला साबित हो रहा है.
