Gold-Silver Rate today: 4 दिन से सोने के भाव में लगातार उछाल, चांदी 2300 रुपए तक हुई महंगी

4 सितंबर को चांदी का भाव प्रति किलो 81,038 रुपए था जो अब 2300 तक बढ़कर 83,338 रुपए हो गया है. 3 सितंबर को चांदी का भाव 4 सितंबर के मुकाबले 1240 रुपए कम था. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पिछले 4 दिनों से लगातार बढ़ रहा सोने और चांदी का भाव.

point

मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो रेट में और उछाल देखा जा सकता है.

सोने-चांदी (gold silver price) के भाव में लगातार उछाल देखा जा रहा है. पिछले 4 दिन की बात करें तो सोने और चांदी के रेट का ट्रेंड लगातार अप है. 4 सितंबर को जहां 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 71,280 रुपए था वहीं 8 सितंबर को ये भाव 71931 रुपए हो गया है. यानी पिछले 4 दिन में प्रति 10 सोने के भाव में 651 रुपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो अभी ये भाव और बढ़ने वाला है.