Gold Silver Price Today: हरतालिका तीज पर सोने-चांदी की चमक और बढ़ी, भाव में आई तेजी

 इंडिया बुलयन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 5 सितंबर का चांदी का भाव 82,085 रुपए था जो 6 सितंबर को 886 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ बाजार में है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

लगातार दो दिनों से सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है.

पिछले दो दिनों से चांदी की चमक भी बढ़ी है बाजार में उसका रेट हाई हो गया.

हालांकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी काफी सस्ती है.

हरितालिका तीज पर यदि सोने-चांदी (gold silver rate today) की ज्वैलरी लेने का मन बना रहे हैं तो 6 सितंबर का दिन खरीददारों के लिए थोड़ा निराशाजनक है. आज भी सोने और चांदी के दाम चढ़ गए हैं. हालांकि कल के मुकाबले ये फर्क आज भी मामूली ही है. 24 कैरेट सोने का भाव 71,875 रुपए पर पहुंच गया है. 5 सितंबर को ये भाव 71,570 रुपए था. यानी 295 रुपए के मामूली अंतर से सोने ने ऊंची चाल चली है. वहीं चांदी का भाव प्रति किलो 82,971 रुपए पहुंच चुका है.