Gold-Silver Rate today: ज्वैलरी खरीदारों के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी के भाव गिरे!

gold Silver price update: पिछले हफ्ते के मुकाबले चांदी में उछाल की वजह सटोरियों की तरफ से हो रहे ताजा सौदे हैं. यही नहीं बाजार में सोने-चांदी की मांग भी बढ़ रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पिछले सप्ताह के मुकाबले सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि चांदी मजबूत हुई है.

त्यौहारी सीजन में ज्वैलरी खरीदारी बढ़ी है जिससे सोने-चांदी के रेट में उठापटक है.

सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. सोने-चांदी के भाव 12 सितंबर के मुकाबले 13 सितंबर को गिर गए हैं. 11 सितंबर के मुकाबले 12 को चांदी के भाव में उछाल आया था. वहीं आज बाजारों में चांदी मामूली नरमी के साथ 83,188 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले हफ्ते की बात करें तो गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 71,570 रुपए था, जो 13 सितंबर शुक्रवार को 71,801 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.