Gold-Silver Rate today: इस हफ्ते सोने के भाव में उतार-चढ़ाव, चांदी ने मारी छलांग

केंद्र सरकार की तरफ से बजट में सोने-चांदी पर 4 फीसदी कस्टम ड्यूटी कम करने के बाद रेट की तुलना करें तो सोना अभी भी 3000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 71994 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.

point

इस कारोबारी सप्ताह की शुरूआत से चांदी अब तक ढाई हजार रुपए महंगी हो गई है.

इस कारोबारी सप्ताह में सोने का भाव हिलकोरे ले रहा है. वहीं चांदी ने छलांग लगा दी है. सोमवार को जहां चांदी का भाव 80,882 रुपए प्रति किलो था वहीं अब गुरुवार यानी 12 सितंबर को इसका रेट ढाई हजार रुपए प्रति किलो तक बढ़कर 83,407 रुपए पर पहुंच चुका है. गुरुवार को सोने के भाव में थोड़ी नरमी आई है. 24 कैरेट सोने का रेट 28 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 71994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.