Gold-Silver Rate today: धड़ाम हुआ सोना-चांदी, दाम इतने गिरे कि ग्राहकों की हो गई बल्ले-बल्ले!

पिछले हफ्ते मंगलवार से सोने और चांदी ने ऊंची चाल चलनी शुरू कर दी. खरीददारों में जहां एक तरफ निराशा का भाव था वहीं निवेशकों का उत्साह बढ़ता जा रहा था. मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 71,280 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सोना 739 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 71,192 रुपए पर आ गया है.

वहीं चांदी के भाव में प्रति किलो ढाई हजार तक कमी आई है.

इस हफ्ते के शुरूआत में ही सोना-चांदी बाजारों से खरीददारों के लिए खुशखबरी आई है. पिछले 5 दिनों से लगातार चढ़ रहे सोने-चांदी के भाव में सोमवार को अचानक गिरावट आई है. IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 739 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 71,192 रुपए पर आ गया है. वहीं चांदी का भाव प्रति किलो ढाई हजार रुपए तक कम हो गया है. अब चांदी बाजार में 80,882 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है.