Personal Finance: ये 10 आदतें मंथली बजट का बजा देती हैं बैंड, इनकम बढ़ने के बाद भी रहती है तंगी

मंथली खर्च का बजट हमेशा क्यों बिगड़ जाता है? जानिए वो 10 गलत आदतें जो आपकी जेब ढीली कर रही हैं और बचत रोक रही हैं. इनसे बचकर आप अपना फाइनेंशियल प्लान मजबूत बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

monthly budget tips, save money habits, financial mistakes India, personal finance guide, money saving tips, मंथली बजट
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

आपने अक्सर ऐसा लोगों को कहते देखा होगा कि इनकम बढ़ती है फिर भी पैसे नहीं बढ़ रहे. हो सकता है आप भी इसी समस्या से घिरे हों. इनकम बढ़ती है, उससे पहले ही खर्चे बढ़ जाते हैं. पैसे कहां चले जाते हैं समझ नहीं आता. न सेविंग हो रही है और न ही निवेश हो पा रहा है. ऐसी ही परेशानी से सोहित भी घिरे हुए हैं. सोहित NCR में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं और निजी कंपनी में काम करते हैं.