कार कैश में लेना सही या लोन पर? उलझन में हैं तो देख लें ये कैलकुलेशन, सब क्लीयर हो जाएगा
कार कैश में लेने की बजाय लोन पर लेकर एक खास स्ट्रैटजी अपनाते हैं तो आप फायदे में रह सकते हैं. आपका कैश भी इमर्जेंसी फंड की तरह सुरक्षित रहेगा और उसपर रिटर्न भी मिलेगा. जानिए पूरी गणित
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
कार जरूरत के अलावा शौक की भी चीज है. कई बार सोशल स्टेटस के दबाव में भी लोग कार खरीदते हैं. इस दबाव में अपने बजट से बाहर जाकर महंगी कारले आते हैं और फिर वित्तीय दबाव का सामना करने करने पर मजबूर हो जाते हैं. आजकल आसान किस्तों और कम डॉउन पेमेंट पर कार खरीदने के ऑफर खूब आ रहे हैं. अब सवाल ये है कि कार लोन पर लेना चाहिए या सेविंग के पैसे से? कार का बजट क्या होना चाहिए? कार की EMI कितने साल का रखना ठीक रहेगा.