New TDS rules: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए TDS नियम, निवेशकों को कितना होगा फायदा? यहां जानें Full डिटेल
New TDS rules: 1 फरवरी को पेश हुए बजट में वित्तमंत्री ने मध्यवर्ग को बड़ी राहत देते हुए TDS के नियमों में बदलाव किया था. इसमें सामान्य नागरिकों से लेकर बुजुर्ग सबका ख्याल रखा था. ये नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
TDS Rules: महिलाएं, बुजुर्ग अक्सर बड़ी रकम बैंक में FD या दूसरे स्कीम में निवेश कर उसपर मिलने वाले ब्याज से अपना खर्च चालाते हैं. कई बार तो उन्हें पता ही नहीं होता है कि उनको मिलने वाले ब्याज पर सरकार टीडीएस ले रही है. कई बार पता होने के बावजूद भी वे इसे बचा नहीं पाते हैं. 1 फरवरी को पेश हुए बजट में TDS से बुजुर्गों समेत सभी को सरकार ने राहत दी है. ये फैसला मध्य वर्ग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिसमें करदाताओं को 12 लाख 75 हजार रुपए तक की आय पर कर में छूट के साथ टीडीएस में भी छूट दी गई है.