Emergency fund : प्राइवेट जॉब में नौकरी जाने की है टेंशन तो तुरंत कर लें ये इंतजाम, मुस्कुराते हुए कटेगी जिंदगी

what is emergency fund : इमरजेंसी फंड बुरे वक्त में आपके और आपके परिवार के काम आता है. इस फंड के लिए अचानक कोई बड़ी इनकम नहीं करनी और न ही किसी से कोई कर्ज लेने की जरूरत है.  ये फंड आपकी सैलरी से ही थोड़ा-थोड़ा करके तैयार होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

अनंत की उम्र 32 साल है. इनकी शादी भी हो चुकी है. एक बच्चा है जो स्कूल में पढ़ता है. ये निजी कंपनी में काम करते हैं. इनकी सैलरी 80,000 रुपए प्रति माह है. इनकी कॉस्ट कटिंग में नौकरी चली गई. मेट्रो सिटी में किराए का फ्लैट, परिवार की परवरिश, कार की EMI, बच्चे की फीस और दूसरे निवेश में मथली इन्वेस्टमेंट की चिंता ने इन्हें परेशान कर दिया.