Nvidia CEO: जेनसन हुआंग के बाद अब कौन संभालेगा Nvidia की CEO की कुर्सी? रेस में शामिल 3 भारतीय, जानिए इनके नाम

Nvidia CEO candidates: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia में नए CEO की तलाश शुरू हो गई है. इस रेस में भारतीय मूल के तीन बड़े नाम चर्चा में हैं. माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा और गूगल क्लाउड के थॉमस कुरियन पर सबकी नजरें हैं. इनके अलावा कई ग्लोबल दिग्गज भी दौड़ में शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

Nvidia के अगले CEO की रेस में भारतीयों का दबदबा
Nvidia के अगले CEO की रेस में भारतीयों का दबदबा
Google CTA

Nvidia next CEO: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई है. इस पद की रेस में तीन भारतीय मूल के दिग्गजों के नाम भी चर्चा में हैं. खास बात यह है कि तीनों ही दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में अहम पदों पर हैं और अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. इनमें माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO संजय मेहरोत्रा, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोड़ा और गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन शामिल हैं. इनके अलावा Nvidia के कुछ मौजूदा अधिकारियों और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के नाम भी संभावित दावेदारों के तौर पर सामने आए हैं.

CEO की रेस में ये तीन भारतीय चेहरे हैं शामिल

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia के अगले CEO की रेस में भारतीय मूल के तीन बड़े नाम शामिल हैं. इन तीनों का अनुभव टेक्नोलॉजी की अलग-अलग फील्ड में है. संजय मेहरोत्रा सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के अनुभवी चेहरे हैं. निकेश अरोड़ा ने साइबर सिक्योरिटी और टेक बिजनेस में अपनी पहचान बनाई है. वहीं थॉमस कुरियन क्लाउड कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी के बड़े नाम हैं. चलिए एक-एक कर विस्तार से जानते हैं इन सभी के बारे में.

1. संजय मेहरोत्रा: चिप इंडस्ट्री का लंबा अनुभव

संजय मेहरोत्रा Nvidia के अगले CEO पद के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं. वे 2017 से अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO हैं. उन्होंने माइक्रोन के AI चिप कारोबार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. इससे पहले 1988 में उन्होंने सैनडिस्क की सह-स्थापना की थी. वे सैनडिस्क के भी CEO रह चुके हैं. इस कंपनी ने फ्लैश मेमोरी और स्टोरेज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. संजय मेहरोत्रा की सबसे बड़ी ताकत सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में उनका लंबा अनुभव है. माइक्रोन और Nvidia के बीच कारोबारी संबंध भी उनके नाम को इस रेस में अहम बनाते हैं.

2. निकेश अरोड़ा: साइबर सिक्योरिटी से टेक बिजनेस तक बनाई पहचान

दूसरे नंबर पर निकेश अरोड़ा हैं. निकेश भी Nvidia के अगले CEO पद के संभावित दावेदारों में शामिल हैं. वे साइबर सिक्योरिटी कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO हैं. निकेश 2018 से इस कंपनी की कमान संभाले हुए है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ निवेशकों ने Nvidia के अगले CEO के तौर पर उनका नाम आगे बढ़ाया है. इससे पहले निकेश अरोड़ा गूगल और जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी सॉफ्टबैंक में भी बड़े पदों पर काम कर चुके हैं. उन्हें बड़ी टेक कंपनियों का कारोबार संभालने और उन्हें आगे बढ़ाने का अच्छा अनुभव है. हालांकि, उनका सीधा अनुभव चिप डिजाइन या सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में नहीं रहा है. उनकी खासियत साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी बिजनेस को संभालने में है.

3. थॉमस कुरियन: Google Cloud के CEO भी रेस में

तीसरे नंबर पर थॉमस कुरियन का नाम सामने आया है. फिलहाल वे Google Cloud के CEO हैं. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia के अगले प्रमुख के तौर पर उनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है. थॉमस कुरियन गूगल के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और AI सेवाओं से जुड़े कारोबार की जिम्मेदारी संभालते हैं. उन्हें बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी कारोबार चलाने और दुनिया भर की कंपनियों के साथ काम करने का लंबा अनुभव है. हालांकि, संजय मेहरोत्रा की तरह उनका अनुभव सीधे सेमीकंडक्टर या चिप डिजाइन से जुड़ा नहीं है. उनकी विशेषज्ञता क्लाउड कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी में है. ऐसे में Nvidia के लिए उनका यह अनुभव कितना उपयोगी होगा, यह कंपनी के बोर्ड के फैसले पर निर्भर करेगा.

यह पढ़ें: जेन्सन हुआंग का तलाक हुआ तो पत्नी बन सकती हैं दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला, मिल सकते हैं ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा!

भारतीय दावेदारों के अलावा इन नामों पर भी नजर

Nvidia के अगले CEO की तलाश सिर्फ इन तीन भारतीय मूल के दिग्गजों तक सीमित नहीं है. कंपनी के अंदर काम कर रहे अनुभवी अधिकारियों के साथ-साथ दूसरी बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के नाम भी संभावित उम्मीदवारों के तौर पर सामने आए हैं.

कोलेट क्रेस: Nvidia की अंतरिम CEO

कोलेट क्रेस का नाम इस रेस में अहम माना जा रहा है. वह फिलहाल Nvidia की अंतरिम CEO हैं और कंपनी की CFO भी रह चुकी हैं. वह 2013 से Nvidia के साथ जुड़ी हुई हैं. कंपनी के वित्तीय कामकाज, निवेशकों से संबंध और बिजनेस की अच्छी समझ होने के कारण उन्हें अंदरूनी दावेदारों में मजबूत माना जा रहा है.

इयान बक: Nvidia के तकनीकी कारोबार का अनुभव

इयान बक Nvidia में हाइपरस्केल और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग कारोबार के वाइस प्रेसिडेंट हैं. वह 2004 से कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. Nvidia के CUDA सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को विकसित करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है. इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी के GPU का इस्तेमाल गेमिंग के अलावा वैज्ञानिक रिसर्च, डेटा प्रोसेसिंग और AI जैसे क्षेत्रों में भी बढ़ा है. कंपनी के तकनीकी कामकाज का उनका लंबा अनुभव उन्हें संभावित उम्मीदवारों में शामिल करता है.

यह पढ़ें: जेन्सेन हुआंग की बेटी ने खींचीं पिता और एलिस की तस्वीरें, वायरल वीडियो से उठे सवाल

रेने हास: Nvidia में भी कर चुके हैं काम

ब्रिटिश चिप डिजाइन कंपनी Arm के CEO रेने हास का नाम भी इस रेस में चर्चा में है. वह पहले कई साल Nvidia में काम कर चुके हैं. वहां उन्होंने कंप्यूटिंग प्रोडक्ट्स से जुड़े कारोबार में वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी संभाली थी. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का अनुभव और Nvidia के कामकाज की पुरानी जानकारी उनके नाम को भी अहम बनाती है.

पैट गेलसिंगर, लिसा सु और मैट मर्फी भी दावेदार

Nvidia के अगले CEO की रेस में चिप इंडस्ट्री के कुछ और बड़े नाम भी शामिल हैं. इनमें Intel के पूर्व CEO पैट गेलसिंगर, AMD की CEO लिसा सु और Marvell Technology के CEO मैट मर्फी का नाम है.

तीनों को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का लंबा अनुभव है. पैट गेलसिंगर Intel का नेतृत्व कर चुके हैं, जबकि लिसा सु ने AMD को चिप बाजार में मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है. वहीं, मैट मर्फी फिलहाल Marvell Technology की कमान संभाल रहे हैं.

Apple के जॉनी स्रूजी का नाम भी चर्चा में

इनके अलावा Apple के हार्डवेयर प्रमुख जॉनी स्रूजी का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में बताया जा रहा है. उन्होंने Apple के इन-हाउस प्रोसेसर विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है. इन प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी के iPhone, Mac और दूसरे डिवाइस में होता है.

यह भी पढ़ें: Tata Group में चल रहा पावर गेम ? Chandrashekhran को बिना बताए 4 कंपनियों के नए चेयरमैन की हुई नियुक्ति ?