घर खरीदना या किराए पर लेना क्या है सही ? इस पैरामीटर पर परखें, कभी फंसेंगे नहीं

आइए समझते हैं घर खरीदना या किराए पर रहना क्या और कब सही है. तमाम नौकरी-पेश युवओं को ऐसे मौके पर अपने बजट के साथ किन पैरामीटर्स की इस्तेमाल करना चाहिए?

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

35 साल के अनिल पिछले 10 सालों से एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. उन्होंने अलग-अलग शहरों में जॉब की और किराए पर रहे. अब उन्हें लगता है कि उनका अपना मकान होना चाहिए. किराए का पैसा केवल रहने के नाम पर मकान मालिक के पास चला जाता है. यदि वे पैसे EMI के रूप में जाते तो नोएडा में अपना भी एक फ्लैट होता. अपना घर होने का सपना देख रहे अनिल को जॉब इनसिक्योरिटी और EMI के दबाव की भी चिंता है. वे इस उहापोह में हैं कि घर किराए पर लेकर पैसे बचाकर लॉन्ग टर्म निवेश ज्यादा फायदे का सौदा होगा या अपना मकान लेना?