Personal Finance: घर खरीदने के लिए कर रहे होम लोन लेने का प्लान, तो जान लीजिए RBI का ये ताजा अपडेट
अब तक देश के 6 प्रमुख बैंकों ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है, जिससे होम लोन लेने वालों को काफी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
राम एक निजी कंपनी में काम करते हैं. वे किराए के घर में रहते हैं. उनका सपना एक घर खरीदने का है. यदि राम ने अपने पर्सनल फाइनेंस में घर के डाऊन पेमेंट की व्यवस्था कर ली है. साथ ही सलाना सैलरी के 4 से 5 गुना रेट में घर मिल रहा हो तो होम लोन लेने का ये सही समय है. फिलहाल होम लोन सस्ता हो गया है. देश के कई बड़े बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है.
