Personal Finance : क्रेडिट कार्ड का धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल तो जान लें चार्जेस नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

30 वर्षीय नरेश भी इसी गफलत में हैं. वे समझ नहीं पा रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड से जितना वे खर्च कर रहे हैं, क्या बिल भी उतना ही जेनरेट हो रहा है या चार्जेस भी लगते हैं. पर्सनल फाइनेंस की इस सीरीज में हम इसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

आजकल क्रेडिट कार्ड का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. आजकल युवा कई बैंकों का क्रेडिट कार्ड रखते हैं. ग्रॉसरी, पेट्रोल, बच्चों की फीस, EMI पर ली गई टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रीज समेत दूसरे होम अप्लाइंसेज की किस्त चुका रहे हैं. अधिकांश लोगों को लगता है कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना और समय पर उसे चुकता कर देना बिल्कुल फ्री है. बैंक इसपर किसी तरह के चार्जेस नहीं काटता है. पर अलग-अलग बैंकों के अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के शुल्क भी अलग-अलग होते हैं. कई हिडेन चार्जेस होते हैं जो पता नहीं चलते और आपके अकाउंट से कटते रहते हैं. इसकी कैलकुलेशन इतनी जटिल होती है कि लोग समझ नहीं पाते कि जेनरेट हुए बिल में कुछ चार्जेस हैं या नहीं.