क्रेडिट कार्ड यूज करने का ये ट्रिक आपको कर्ज के बोझ से बचाएगा, सिबिल स्कोर भी होगा चकाचक
Personal finance : क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर हर चीज बिना कैलकुलेशन के भविष्य पर डालकर 'तब देखा जाएगा' जैसी थ्योरी फंसा देगी. आप भारी भरकम कर्ज के तले दब जाएंगे. ऐसी थ्योरी से बचते हुए उन्हें एक प्रॉपर प्लान बनाना होगा.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
Personal finance : सुमन 22 साल की हैं और उनकी नौकरी लग गई है. सुमन की सैलरी टेक होम 40,000 रुपए महीने है. सुमन बैचलर हैं. उन्होंने 1 लाख रुपए लिमिट का एक क्रेडिट कार्ड भी ले लिया है. सुमन के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि वे इसे कैसे मैनेज करें कि कभी कर्ज के बोझ में दब न पाएं और उनकी लाइफ भी एंजॉयबल रहे. वो हर महीने क्रेडिट कार्ड का पेमेंट भी बिना किसी दबाव के करती चलें और इसका सही इस्तेमाल भी.
