कार खरीदने से पहले ये फार्मूला नहीं लगाया तो पीट लेंगे सिर, कार की EMI भरने तक पछताएंगे
कार खरीदने से पहले कुछ फार्मूलों को लगा लिया तो कई बातें पानी की तरह साफ हो जाएंगी. फिर कुछ सवालों के जवाब ढूंढ लिए तो बेहतर डील पर जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
अक्सर लोग कार खरीदने से पहले केवल अपनी पसंद पर जाते हैं. डाऊन पेमेंट देकर EMI तय करा लेते हैं और सबकुछ भविष्य पर डाल देते हैं. जब उनका मंथली बजट खराब होने लगता है तो वही गाड़ी उन्हें चुभने लग जाती है. हर रोज कार और अपनी डिसीजन को कोसते हैं. कई बार तो उस गाड़ी से पिंड छुड़ाने के लिए उसे बेचने तक की सोचने लग जाते हैं.
