Petrol Diesel पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कीमतों पर पड़ा सीधा असर, जान लीजिए पूरा मामला
1 सितंबर से पेट्रोल और डीजल एक्सपोर्ट पर टैक्स बढ़ा है. एटीएफ पर 50 पैसे की राहत मिली है. सरकार का कहना है कि घरेलू कीमतों और हवाई किराए पर सीधा असर नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
नई लेवी सिर्फ विदेश भेजे जाने वाले ईंधन पर लागू होगी
घरेलू पेट्रोल डीजल कीमतों और हवाई किराए पर सीधा असर नहीं
पेट्रोल पर पूरी 1.5 रुपये लेवी एसएईडी के रूप में वसूली जाएगी
सरकार ने 1 सितंबर से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स फिर बढ़ा दिया है. पेट्रोल पर अब 1.5 रुपये प्रति लीटर लेवी लगेगी, जबकि डीजल एक्सपोर्ट पर लेवी 24 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ पर ड्यूटी 19.5 रुपये से घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
