Exclusive : नितिन गडकरी ने 'E 20 नीति से बेटों को फायदा' वाले दावों को किया खारिज, बोले- एथेनॉल में हमारा शेयर तो बस 0.07% का है

Nitin Gadkari Aaj Tak Interview: क्या एथेनॉल नीति से नितिन गडकरी के बेटों की कंपनी को फायदा मिला? इन सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने पहली बार खुलकर जवाब दिया. उन्होंने एथेनॉल, वैकल्पिक ईंधन, किसानों की आय और वायरल दावों के पीछे की सच्चाई भी बताई.

ADVERTISEMENT

E20 पेट्रोल विवाद के बीच नितिन गडकरी का इंटरव्यू एक्सक्लूसिव
E20 पेट्रोल विवाद के बीच नितिन गडकरी का इंटरव्यू एक्सक्लूसिव
Google CTA

Nitin Gadkari Interview: एथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं. खासकर यह कहा जा रहा है कि इससे गाड़ियों के रबर पार्ट्स गल रहे हैं. इन दावों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पर भी आरोप लग रहे हैं कि एथेनॉल नीति से उनकी बेटों की कंपनियों को फायदा पहुंच रहा है. अब इन सभी आरोपों और विवादों पर केंद्रीय मंत्री ने 'आज तक' से बातचीत में अपना पक्ष रखा है. आज तक की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने एथेनॉल, E20 पेट्रोल और अपनी कंपनी से जुड़े आरोपों पर जवाब दिया.