60 साल की उम्र में मिलेंगे 4 करोड़, करना होगा ये इंतजाम, मौज में कटेगा बुढ़ापा

Retirement Plan : रजत अभी से यदि बुढ़ाने का इंतजाम करने लगें तो 60 साल बाद भी उनका जीवन मौज में कटेगा. रजत और उनकी वाइफ अपने दैनिक खर्च, मेडिकल पर होने वाले खर्च को लेकर किसी के ऊपर भार नहीं बनेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

रिटायरमेंट के लिए पैसों को NPS, SIP और PPF में कर सकते हैं निवेश.

60 साल की उम्र में मिलने वाली राशि को FD कर उसपर हर महीने ब्याज कमा सकते हैं.

Retirement Plan : रजत यदि अभी से बुढ़ापे का इंतजाम करने लगें तो 60 साल बाद भी उनका जीवन मौज में कटेगा. रजत और उनकी वाइफ अपने दैनिक खर्च, मेडिकल पर होने वाले खर्च के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते. वे खुद के भरोसे रिटारयमेंट के बाद का जीवन जीना चाहते हैं. अब सवाल ये है कि आज जो समान 10 रुपए का मिल रहा है वो 30 साल बाद कितने का होगा?