Personal Finance: 12,500 मंथली जमा करने पर मिलते हैं 40 लाख, इनकम टैक्स में छूट भी दिलाता है PPF

PPF Calculator : पीपीएफ (Public Provident Fund) भारत सरकार की ओर से पेश किया गया एक लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश है. यह लंबी अवधि के बचत और निवेश की योजना है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पीपीएफ में ज्यादा रिटर्न पाने के लिए कब निवेश करें?

PPF में कितना ब्याज मिलता है? क्या हैं इसके फायदे?

Personal Finance : सुरभि (26) एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उनकी जॉब नई है. उन्हें हर महीने 60,000 रुपए सैलरी मिलती है. PF के अलावा हेल्थ इंश्योरेंस की किश्त सैलरी से कट जाती है. वे अपना इनकम टैक्स बचाते हुए हर महीने सुरक्षित निवेश चाहती हैं. वे चाहती हैं कि मैच्योरिटी अमाउंट पर भी उन्हें टैक्स न देना पड़े. उन्हें मंथली सैलरी से हर महीने निवेश करना है.