Stock Market Update: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को एक दिन में 16 लाख करोड़ का झटका

7 अप्रैल 2025 को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स 2,226 और निफ्टी 742 अंक टूटे. अमेरिकी टैरिफ नीति और वैश्विक मंदी के डर से बाजार में हाहाकार मचा, निवेशकों को 16 लाख करोड़ का नुकसान हुआ.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

शेयर बाजार में आज यानी 7 अप्रैल 2025 को बाजार सुबह खुलते ही धड़ाम से गिर गया. बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95% नीचे लुढ़ककर 73,137.90 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 742.85 अंक यानी 3.24% गिरकर 22,161.60 पर आ गया. इस गिरावट ने निवेशकों की जेब से एक ही दिन में करीब 16 लाख करोड़ रुपये उड़ा दिए.