जवानी में निवेश का ये मंत्र समझ लिया तो मौज में कटेगा बुढ़ापा, मिलेगी 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम

हम आपको ऐसे निवेश (Investing for old age) के बारे में बता रहे हैं जिसे 25 साल की उम्र में करना शुरू कर दिया तो 5 करोड़ 19 लाख से ज्यादा की रकम 60 साल बाद मिलेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

महंगाई दर को ध्यान में रखकर करें बुढ़ापे के लिए निवेश, जोड़ सकते हैं अच्छी रकम.

SIP के जरिए आप जवानी में निवेश कर बुढ़ापा आसान कर सकते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग रोज के खर्चों में खुद को इतना उलझा लेते हैं कि बुढ़ापे का इंतजाम करना भूल जाते हैं. नौकरी करते-करते शादी, फिर बच्चे और बढ़ते खर्च के बीच ये सोच ही नहीं पाते कि बुढ़ापे में उनका क्या होगा. इस महंगाई के दौर में अपना जीवन कैसे बिताएंगे? फिर निवेश की तरफ बढ़ते हैं ताकि बुढ़ापा आसानी से कट जाए. हालांकि निवेश में जितनी देर होगी निवेश की रकम बढ़़ानी पड़ेगी नहीं तो रिटर्न कम मिलेगा.