Personal Finance: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है गजब की, 5 लाख लगाकर पा सकते हैं 2 लाख रुपए से ज्यादा
post time deposit scheme: Personal Finance की इस सीरीज में हम पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय योजना 'टाइम डिपॉजिट' के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी बैंक FD समेत दूसरे स्कीम्स से तुलना भी करेंगे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
पैसे एकमुश्त लगाकर हर महीने, तिमाही, सालाना या मैच्योरिटी पर ब्याज पाने के लिए कई स्कीम्स प्रचलित हैं. उन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट. इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लॉकिंग पीरियड की सुविधा मिलती है. जैसा लॉकिंग पीरियड वैसा ब्याज ऑफर किया जाता है. ये पोस्ट ऑफिस की योजना है. इसपर ब्याज दर सरकार की तरफ से ऑफर किया जाता है. ये स्कीम काफी सुरक्षित और गारंटीड मानी जाती है. फिलहाल 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
