EPFO ने कर्मचारियों को दी 5 लाख तक ऑटो क्लेम की बड़ी राहत, UPI और ATM से भी जल्द निकाल सकेंगे PF

EPFO to raise auto claim limit : EPFO के इस फैसले से देश के 7.5 करोड़ मेंबर्स को फायदा होगा. अब कर्मचारी बिना दस्तावेजों की लेंदी प्रक्रिया, क्लेम रिजेक्शन की चुनौतियां और समय पर पैसे नहीं मिलने की परेशानियों से बच जाएंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. EPFO ने देश के 7.5 करोड़ मेंबर्स को इस ऐलान से बड़ी राहत दी है. पीएफ निकासी के लिए बिना दस्तावेज और झंझट के ऑटो क्लेम की सुविधा की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है. पहले ये लिमिट 1 लाख ही थी.