भालू ने बोतल उठाई और इंसानों की तरह पीने लगा..छत्तीसगढ़ के कांकेर का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
कांकेर में युवक का जंगली भालू को कोल्ड ड्रिंक देना वायरल हुआ, जो बेहद खतरनाक और जानलेवा हो सकता है. वन्यजीव विशेषज्ञ लोगों से सावधानी बरतने और जंगली जानवरों को परेशान न करने की अपील कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक जंगली भालू के बिलकुल नजदीक जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भालू बिलकुल सामने खड़ा है और युवक उसे कोल्ड ड्रिंक देता जा रहा है. ये नजारा जितना मनोरंजक लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता था.