छत्तीसगढ़: बीजापुर और गरियाबंद में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में एक करोड़ के ईनामी समेत 12 माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 12 नक्सलियों को मार गिराया. यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल 11 सिंतबर को बीजापुर और गरियाबंद जिलों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस और केंद्रीय बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.