सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'प्राइवेट' तस्वीरें और नप गए आईजी, छत्तीसगढ़ सरकार ने रतन लाल डांगी पर ले लिया ये एक्शन
छत्तीसगढ़ सरकार ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को पद की गरिमा और सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुशासन और मर्यादा के उल्लंघन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब सोशल मीडिया पर आईजी डांगी से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिन्हें एक जिम्मेदार अधिकारी के पद और कद के खिलाफ माना जाता है. तस्वीरें वायरल होने के बाद गृह विभाग ने इस सस्पेंशन पर अपनी मुहर लगा दी है.