छत्तीसगढ़: वन विभाग की बड़ी लापरवाही, संजय पार्क में आवारा कुत्तों ने 15 हिरणों को उतारा मौत के घाट, शव जलाकर मामला छुपाने की कोशिश का आरोप

छत्तीसगढ़ के एक पार्क में एक ही दिन में 15 हिरणों की मौत हो गई. इस प्रशासन की बड़ा लापरवाही कहा जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ वन विभाग ने हिरणों के शव को जलाकर मामले को छुपाने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज
google news

Chhattisgarh News: वन विभाग की एक लापरवाही छत्तीसगढ़ में 15 हिरणों की मौत का कारण बन गया. दरअसल सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में सुरक्षा में बड़ी चूक के चलते आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर 15 हिरणों और कोटरी को अपना निवाला बना लिया. इस घटना ने न केवल वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर दिया है, बल्कि विभाग द्वारा मामले को रफा-दफा करने की कोशिशों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.