केमिकल छिड़का और कागज बन गया असली नोट! छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऐसे खोला 4 करोड़ की ठगी का राज

छत्तीसगढ़ पुलिस ने केमिकल से रद्दी कागजों को असली नोटों में बदलने और रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर-राज्यीय गिरोह के 9 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट से धर दबोचे गए इस गिरोह के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक कैश, जादुई केमिकल और अन्य सामान बरामद हुआ है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ से आया ठगी का मामला
छत्तीसगढ़ से आया ठगी का मामला
Google CTA

अगर आपसे कोई कहे कि एक खास केमिकल से काले और रद्दी पड़े कागजों को असली नोटों में बदला जा सकता है तो यकीनन आप इसे बचकाना मजाक समझेंगे. लेकिन इसी नामुमकिन से दिखने वाले झांसे में आकर देश भर के 100 से ज्यादा लोग अपनी गाढ़ी कमाई लुटा चुके हैं. छत्तीसगढ़ की तेलीबांधा पुलिस ने एक ऐसे ही हाईटेक और अंतर-राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो 'ब्लैक मनी को असली कैश' बनाने और पैसे दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की चपत लगा रहा था. पुलिस ने इस सिलसिले में गिरोह से जुड़े कुल 9 लोगों को दबोचा है, जिनमें से 7 मुख्य आरोपियों को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार करके रायपुर लाया गया है.