छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में बड़ा उलटफेर, खत्म हो सकता है 5 डे वर्किंग कल्चर! सीएम विष्णु देव साय ने दिए संकेत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग कल्चर को लेकर बड़ा बदलाव संभव है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिए हैं कि दो दिन की छुट्टियों से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh 5-Day Work Culture May End, CM Sai Hints Change
सीएम विष्णु देव साय
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में एक बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिले हैं. फिलहाल यहां के सरकारी ऑफिसों में सफ्ताह में 5 दिन(फाइव डे वर्क कल्चर) कार्य करने की प्रणाली चल रही है. लेकिन सीएम विष्णु देव साय ने ये संकेत दिया है कि व्यवस्था में बहुत ही जल्द बदलाव हो सकता है और इसपर जल्द फैसला लिया जाएगा. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली प्रतिक्रिया के बाद ही लिया जा रहा है.