छत्तीसगढ़: जंगल के खौफ से अपनों के प्यार तक, सीएम विष्णुदेव साय से मिले सरेंडर नक्सली, नम आंखों से सुनाई होली की कहानी
Chhattisgarh: बीजापुर और कांकेर के 140 पूर्व नक्सलियों ने रायपुर विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और बंदूक छोड़ लोकतंत्र की मुख्यधारा में शामिल होने का अपना भावुक अनुभव साझा किया. सालों बाद अपनों के साथ होली मनाने की खुशी जाहिर करते हुए इन पूर्व नक्सलियों ने विधानसभा परिसर का भ्रमण किया, जिसे मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल और शांत भविष्य की एक नई तस्वीर बताया.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक बदलाव के लिहाज से आज एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला. रायपुर स्थित विधानसभा की दहलीज पर आज वो लोग खड़े थे. जिन्होंने कभी लोकतंत्र का विरोध किया था लेकिन आज वे उसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने आए थे.