छत्तीसगढ़ पुलिस की बदलेगी भाषा, उर्दू-फारसी शब्दों की जगह लेंगे हिंदी के सरल शब्द, जानें आखिर क्या है वजह?
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले उर्दू और फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह आसान हिंदी शब्दों को लागू करने का निर्णय लिया है.
ADVERTISEMENT

डिप्टी सीएम विजय शर्मा(फाइल फोटो)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले उर्दू और फारसी के जटिल शब्दों को हटाकर उनकी जगह आसान हिंदी शब्दों को लागू करने का बड़ा फैसला लिया है. इस कदम का मकसद पुलिस को आम लोगों के लिए ज्यादा पारदर्शी, सुलभ और संवादात्मक बनाना है. शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि इस बदलाव से आम नागरिकों को पुलिस प्रक्रियाओं को समझने और अपनी बात रखने में आसानी होगी.