पेड़ के सूखे पत्तों में छिपने वाली यह खूबसूरत तितली बनी छत्तीसगढ़ का नया गौरव, देखिए पूरी डिटेल्स
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी अनोखी बनावट और तेज उड़ान के लिए मशहूर 'ऑरेंज ओकलीफ' तितली को प्रदेश की पहली आधिकारिक 'राज्य तितली' घोषित कर दिया है.
ADVERTISEMENT

ऑरेंज ओकलीफ
छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक इतिहास में आज से एक बेहद प्यारा और रोमांचक अध्याय जुड़ गया है. अब तक जंगल के कई अनसुने किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार बात कुछ अलग है छत्तीसगढ़ को उसकी पहली आधिकारिक 'राज्य तितली' मिल गई है! राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में देश-दुनिया में अपनी अनोखी बनावट के लिए मशहूर 'ऑरेंज ओकलीफ' तितली को छत्तीसगढ़ की स्टेट बटरफ्लाई घोषित करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस खास तितली को चुना गया है और हाल ही में हुई इस मीटिंग में और क्या-क्या बड़े फैसले लिए गए हैं.
