सूरजपुर में दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे जमीन में दफना मिला 12वीं के छात्र का शव, तो घर के बाथरूम में मिली मां की लाश
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महावीरपुर के पास 12वीं के एक छात्र का शव जमीन में दफना हुआ मिला, जबकि उसकी शिक्षिका मां की लाश घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में बरामद हुई.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में एक मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक तरफ जहां सड़क किनारे जमीन के अंदर से 12वीं के छात्र का शव बरामद हुआ है, वहीं उसकी मां की लाश घर के बाथरूम में संदेहास्पद हालत में मिली है. इस दोहरी मौत की गुत्थी ने पुलिस और स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
