छत्तीसगढ़: घी बेचने वाली महिला निकली 'ठगों की रानी', नकली सोने का बिस्किट थमाकर लगा गई इतने लाख की चपत
Chhattisgarh News: पुलिस ने इस शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के पास से अब तक कुल 20.31 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम वजन के दो सोने के कड़े और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी जा रही है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ न्यूज
Chhattishgarh News: अगर आपके घर भी कोई सालों से दूध, घी या सामान बेचने आ रहा है तो जरा संभल जाइए. भरोसे की आड़ में कैसे जिंदगी भर की कमाई लुट सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण छत्तीसगढ़ के सरगुजा में देखने को मिला है. यहां एक महिला ने 8 साल के पुराने परिचय का फायदा उठाकर एक परिवार को नकली सोने के बिस्किट के नाम पर करीब 37 लाख रुपये का चूना लगा दिया.