छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 'अफीम' का साम्राज्य, एक एकड़ में लहलहा रही थी नशीली फसल, झारखंड के मास्टरमाइंड समेत कई रडार पर
Chhattisgarh News: रायगढ़ के तमनार इलाके में पुलिस ने एक बड़े अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. धान की आड़ में करीब एक एकड़ खेत में अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोचा है जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिला अफीम की अवैध खेती का नया गढ़ बनता दिख रहा है. जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तमनार ब्लॉक के आमाघाट गांव में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर अफीम के बड़े खेत का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई की पुष्टि खुद रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर की है.