छत्तीसगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना ऐसा शौचालय कि याद आ जाएगा "ओल्ड रोमन कल्चर", पीट लेंगे अपना सिर

Chhattisgarh Toilet Scam: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना शर्मनाक शौचालय, एक ही कक्ष में दो सीटें, ग्रामीणों में गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक कमरे में दो टॉयलेट सीटों वाला विवादित शौचालय
एक कमरे में दो टॉयलेट सीटों वाला विवादित शौचालय
Google CTA

Chhattisgarh Toilet Scam: छत्तीसगढ़ से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जो कि प्रशासन के काम पर सवाल खड़े कर रहा है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालय बनाए जाने की बात है. हालांकि शौचालय तो बना लेकिन अब उसका एक फोटो सामने आया है जिसे देखकर आप भी अपना सिर पिटने लग सकते है. इस शौचालय की स्थिति को देखकर स्थानीय प्रशासन और इस काम के जिम्मेदार लोगों पर सवालिया निशान खड़े हो गए है. इस शौचालय को लेकर गांव वालों में भी काफी गुस्सा है.