जल संचय जन भागीदारी 3.0 में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम, CM साय ने राष्ट्रीय मंच पर साझा किया 'छत्तीसगढ़ मॉडल'

छत्तीसगढ़ ने जल संचय जन भागीदारी (JSJB 3.0) अभियान में देश में पहला स्थान हासिल किया है. प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में CM विष्णु देव साय ने राज्य के जल संरक्षण मॉडल और 5% मॉडल को साझा किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जल संचय जन भागीदारी 3.0 में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम
Google CTA

वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी’ (JSJB 3.0) अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ को देश में पहला स्थान मिला है. इसके साथ ही राज्य के 5 जिले- सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम, देश के शीर्ष 10 जिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.