MOTN Survey: छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस का क्या है हाल? ताजा सर्वे में सामने आया सियासी मूड
MOTN Survey 2026: छत्तीसगढ़ में अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी और कांग्रेस की क्या होगी स्थिति? अगस्त 2026 के ताजा MOTN सर्वे में बीजेपी को 2024 के मुकाबले 3 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 3 सीटों का फायदा होता दिख रहा है. जानिए बीजेपी-कांग्रेस के अनुमानित वोट शेयर और छत्तीसगढ़ में जनता का ताजा सियासी मूड.
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh MOTN Survey 2026
2024 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था. भाजपा ने 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें अपने नाम कर ली थी. मौजूदा वक्त में भी राज्य में बीजेपी की ही सरकार है और सत्ता की कमान विष्णु देव साय संभाल रहे हैं. ऐसे में अब सवाल उठता है कि, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो छत्तीसगढ़ में कैसी होगी सियासी तस्वीर? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर ने मूड ऑफ द नेशन(Mood of the Nation) सर्वे किया है. अगस्त, 2026 के MOTN सर्वे में इस सवाल का जवाब जनता ने दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं जनता का कैसा है मूड.
