छत्तीसगढ़ में मुर्गियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, फिर लोगों ने किया कुछ ऐसा कि अब हो रहा वायरल
Chicken Loot Viral Video: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुर्गियों से भरा पिकअप वाहन पलटने के बाद ग्रामीणों ने घायल ड्राइवर की मदद करने की बजाय मुर्गियां लूट लीं.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में पलटी पिकअप से मुर्गियों की लूट का वायरल वीडियो
Chicken Loot Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में आमतौर पर कई वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाते है. आपने भी शायद देखा होगा कि कभी कोई गाड़ी जिसमें की अनाज या कुछ जनता के काम से जुड़ी कोई चीज हो अगर पलट जाती है तो लोग उसे कैसे लूटने लगते है. फिलहाल छत्तीसगढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें खास बात है ये हैं कि इसमें अनाज या दाल नहीं बल्कि लोग मुर्गियां लूट रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी.