छत्तीसगढ़ में एक घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, 2 घंटे बाद ऐसे किया गया रेस्क्यू, देखें वीडियो

Leopard Viral Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया. इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर तेंदुए को रेस्क्यू किया गया.

ADVERTISEMENT

leopard viral video
घर से निकलने के बाद भागता दिखा तेंदुआ
google news

Leopard Viral Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घटित हुई एक घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी. यहां शिकार की तलाश में एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया और एक घर के बाथरूम में छिप गया. इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस दौरान लोगों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.