रायगढ़: टायर पिघलाने वाली फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण 8 झुलसे, लापरवाही पर दो मैनेजरों के खिलाफ केस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट में फर्नेस से अचानक आग निकलने से एक मासूम सहित 8 लोग झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. लापरवाही और बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने के आरोप में पुलिस ने फैक्ट्री के दो प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा
google news

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार यानी 5 फरवरी की सुबह मंगल कार्बन प्लांट में हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया. इस हादसे में एक मासूम बच्ची सहित कुल 8 लोग बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने आज यानी 6 फरवरी को दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.